Type Here to Get Search Results !

विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

  • विकास कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
बेगमगंज । क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल ने आज तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में तहसील स्तरीय सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक ने सभी विभागों के विकास कार्यों , हितग्राही मूलक योजनाओं एवं किसानों व आमजन से संबंधित सभी शासकीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। 

उन्होंने नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण एवं विभिन्न निर्माण कार्यो के साथ , स्वास्थ्य विभाग से संबंधित स्वस्थ सुविधाएं, पेयजलापूर्ति के लिए नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बिजली समस्या में पर्याप्त बोल्टेज के साथ पूरे समय बिजली देने और एक पलेवा के लिए दो बार पानी देने के साथ किसानों से संबंधित समस्याएं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी हासिल करते हुए सभी जनहितैषी योजनाओं का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों , क्वालटी से समझौता ना किया जाए। आम नागरिकों एवं हितग्राहियों की शिकायतों का निपटारा समय पर किया जाए। किसानों को किसी भी योजना का लाभ मिलने में परेशानी न हो ओर नगर सहित गांवों में बिजली और पानी की समस्या का तत्काल समाधान हो।

बैठक में एसडीएम प्रियंका भलावी , तहसीलदार, जनपद सीईओ मोघराज मीणा , नगरपालिका सीएमओ एलएस डोंडिया, जनपद पंचायत, विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक भूरेलाल शाक्य नीरज गुप्ता पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजाराम , स्वास्थ्य विभाग, जल संशाधन विभाग एसडीओ एचएस कोली , महिला बाल विकास, पीएचई विभाग, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान विधायक ने तहसील में चल रही सभी योजनाओं एवं कार्यो की समीक्षा के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए उन्हें अपने कार्यों के प्रति गंभीरता से समयसीमा में सभी कार्यो के निपटान के लिए निर्देशित किया।