शमिन्दर सिंह, शाहजहांपुर.
फ्यूचर ग्रुप की ओर से शिक्षक सम्मेलन का आयोजन होटल रायल पन्ना के सभागार में किया गया। आरम्भ में फ्यूचर ग्रुप के चेयरमैन एडमिनिस्टेटर वर्षा मनीषी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित किया।
फ्यूचर ग्रुप के एमडी प्रमोद राणा ने इस मौके पर कहा कि फ्यूचर ग्रुप का मिशन वहां पढ़ रहे छात्र - छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाना है जो सपने उन्होंने देखे हैं उनके सपनों को साकार करना ही उद्देश्य है।
डा. वीएस बाजपेई ने तकनीकी शिक्षा व उससे जुड़ी सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों के विषय में जानकारी दी। डा. गौरव सक्सेना, दीपक चैहान, डा. विनोद वर्मा ने भी शिक्षकों को सम्बोधित किया। अतिथियों का स्वागत रोली व अक्षत का टीका लगाकर किया गया। स्वागत एडमिनिस्ट्रेटर वर्षा मनीषी ने बुके देकर किया।
छात्रों के सपनों को साकार कर रहा है फ्यूचर ग्रुप
फ़रवरी 17, 2013
Tags
