Type Here to Get Search Results !

झाबुआ में 50 हजार नए भाजपाई बनाने की तैयारी

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
भारतीय जनता युवा मोर्चे द्वारा बस स्टैंड स्थित फ व्वारा चौक पर भाजपा के सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी विजय नायर, प्रवीण सुराणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, दिलीप कुश्वाह, मांगीलाल भूरिया, सोनू विश्वकर्मा, भारत बामनिया, नरेन्द्र पंवार, मेजिया कटारा सहित बडी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित थे। 


झाबुआ में 50 हजार नए भाजपाई बनाने की तैयारी
भाजयुमों ने किया सदस्यता महाअभियान का श्रीगणेश
 
फ व्वारा चौक पर लगाये गये स्टाल पर बडी संख्या में ग्रामीणजन एवं नागरिकों ने आकर टोल फ्र ी नंबर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता प्रभारी कुश्वाह के अनुसार सायंकाल तक 175 से अधिक युवाओं एवं नागरिकों ने मोबाईल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजयुमों को दिये गये 50 हजार के लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की जााएगी।