रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
बीते दो दिसम्बर को तहसील के ग्राम खानपुर नाले में बने स्टाप डेम में ग्राम खानपुर के ही निवासी हरिनारायण गौर के दो बेटों सचिन एवं राज आयु क्रमश: 10 एवं 7 वर्ष की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी।
खानपुर नाले में दो भाईयों की डूबने से मौत के बाद दी गई सहायता
उनकी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने राजस्व मंत्री रामपालसिंह खानपुर पहुंचे और मृतको के पिता को सांत्वना देते हुए शासन के द्वारा दी जाने वाली राहत राशि के रूप में एक-एक लाख रु पए के चेक प्रदान किए। इस दौरान एसडीएम डीके सिंह, तहसीलदार एसएल शाक्या, जनपद सीईओ आरएन गुप्ता, नायब तहसीलदार एनएस परमार, उद्यान अधिकारी एमएल सेन एवं ग्रामी वासी उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने सौंपा राहत राशि का चेक
दिसंबर 11, 2014
Tags
