Type Here to Get Search Results !

बुमराह की गैर मौजूदगी में यॉर्कर पर मेहनत कर रहे हैं भुवनेश्वर

ऐडिलेड भारतीय टीम के यॉर्कर विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी नई गेंद के उनके जोड़ीदार भुवनेश्वर कुमार को सौंपी है। भुवनेश्वर ने नेट्स पर स्टम्प के नीचे जूते रखकर अभ्यास किया ताकि दूसरे वनडे से पहले यॉर्कर परफेक्ट कर सकें। 

बुमराह की तरह वह यॉर्कर नहीं फेंकते हैं, लेकिन स्लॉग ओवरों में पिटाई से बचने के लिए इस पर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘यॉर्कर फेंकने के लिए अलग तरह के कौशल की जरूरत होती है। मैं जूतों पर यॉर्कर डालने का अभ्यास कर रहा था। स्लॉग ओवरों में विकेट लेने और रन रोकने के लिए मैंने यह अभ्यास किया।’ 

उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच से बाहर रहने के दौरान वह यॉर्कर डालने का अभ्यास नहीं कर रहे थे, क्योंकि पांच दिनी क्रिकेट में इस गेंद का इस्तेमाल अमूमन नहीं होता है। उन्होंने कहा, ‘मैने एक महीने तक इसका अभ्यास नहीं किया। टेस्ट में इसकी जरूरत नहीं होती और मैंने मैच नहीं खेला। वनडे और टी20 में इसकी जरूरत पड़ती है ।’
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.