राज्यसभा में बुधवार को राफेल डील पेस होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी और उनके नेताओं की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। राफेल डील से संबंधित एक के बाद एक जो डॉक्युमेंट उन्होंने पेश किए, वे झूठे साबित हुए।
शिवराज सिंह ने कहा कि सूरज पर यदि कोई थूकेगा तो वो वापस उसपर ही आएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि झूठ बोलने की प्रतियोगिता अगर हुई तो उसमें राहुल गांधी अव्वल आएंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को इससे सबक लेना चाहिए। और कितना झू बोलेंगे। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
क्या है रिपोर्ट में: राज्यसभा में पेस की गई रिपोर्ट में कहा गया गया है कि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की 126 एयरक्राफ्ट् की डील के मुकाबले भारत ने भारतीय आवश्यकतानुसार करवाए गए परिवर्तनों के साथ 36 राफेल विमानों के सौदे में 17.08 फीसदी रकम बचाई है। सदन में पेश हुई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार के कार्यकाल में जो राफेल डील हुई है वो 2.86 प्रतिशत सस्ती है।
