Type Here to Get Search Results !

3 नकाबपोश बदमाश 13 सेकंड में बैंक से लूट ले गए एक लाख 42 हजार 390 रुपए


सादुलशहर। राजस्थान मरुधरा बैंक मन्नीवाली शाखा में शुक्रवार तीन बदमाश मात्रा 13 सेकंड में एक लाख 42 हजार 390 रुपए लूट ले गए। स्विफ्ट डिजायर से आए तीन नकाबपोश घुसे और कैशियर मदन कांवलिया पर पिस्टल तानकर कैश मांगा। कैशियर ने दराज खोली और उसमें रखे रुपए लुटेरों को पकड़वा दिए।
बैंक लूट के इरादे से आए सीतापुर के दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया
करीब 13 सेकंड के अंतराल में ही तीनों नकाबपोश लुटेरे कैश लेकर शाखा से निकले और कार से फरार हो गए। यकायक हुई इस घटना पर कैशियर एवं बैंक में मौजूद दो महिला ग्राहक सहित शाखा प्रबंधक सुनील बिश्नोई, सहायक कर्मचारी जगदीश प्रसाद सकते में आ गए।

सूचना मिलने पर सादुलशहर थाना प्रभारी बलवंतराम, सीओ ग्रामीण ताराराम, एडीशनल एसपी सहीराम घटना स्थल बैंक शाखा पहुंचे। बैंक परिसर एवं आसपास का मुआयना किया। बैंक फुटेज चैक किए। फुटेज में दोपहर करीब 1:15 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों युवकों ने सफेद, पीला एवं केसरिया रंग के कपड़े से मुंह ढक रखा है।

उक्त युवक 20 से 25 वर्ष की आयु के दिखाई दे रहे हैं। तीन में से दो युवकों ने काउंटर के पीछे सीट पर बैठे कैशियर मदन कांवलिया पर पिस्टल तानकर पंजाबी में गाली निकालकर कैश देने को कहा। इस पर कैशियर ने दराज खोली और उक्त राशि लुटेरों को थमा दी। इसी बीच तीसरा पिस्टलधारी युवक कैशियर के पास पहुंचा और दराज की तलाशी ली।

जाते समय गाली निकालते हुए कैशियर मदन की कनपटी पर नोक भी मारता दिखाई दे रहा है। काम पूरा होते हुए तुरंत एक पिस्टलधारी शाखा से निकला और कार को वापस पूर्व की दिशा में घुमाया। इस बीच दोनों अन्य पिस्टलधारी युवक भी शाखा से तेजी से निकले और कार में बैठकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त स्विफ्ट कार ने शाखा के बाहर दो चक्कर भी लगाए। एक बार तीन-चार लोग शाखा के बाहर खड़े थे। इसलिए उक्त कार कुछ आगे चली गई। जैसे ही बैंक के आगे से लोग हटे लुटेरों की कार तेजी से आई और कुछ ही सेकंडों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.