भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि देश के 11 राज्यों में प्रदेश के ऐसे नागरिक जो उन राज्यों में निवासरत/कार्यरत हैं, अपना खाद्यान्न शासकीय उचित मूल्य की दुकान से बायोमेट्रिक सत्यापन से पात्रता अनुसार राशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन नेशन - वन राशन कार्ड योजना मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा में लागू है। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में कार्यरत/निवासरत उपरोक्त 11 राज्यों के माईग्रेंट लेबर जो अपने मूल राज्य की उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करते रहे हैं वे भी जहां निवासरत/कार्यरत हैं वहीं पर पोर्टेबिलिटी के माध्यम से नजदीक की उचित मूल्य की दुकान से बायोमेट्रिक सत्यापन से पात्रता अनुसार खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं।
11 राज्यों में हितग्राहियों को मिल रहा है खाद्यान्न पोर्टेबिलिटी का लाभ- खाद्य मंत्री सिंह
जनवरी 10, 2021
Tags
