पीएम की स्मार्ट पुलिसिंग आप में दिखाई देनी चाहिए:डीजीपी
42वें परिवीक्षाधीन डीएसपी के प्रशिक्षण सत्र का समापन
भोपाल। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने कहा है कि पीएम की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा को कार्यप्रणाली में शामिल करना और नवाचारों को अपनाना होगा। लोकतंत्र में जनमानस की अपेक्षा और भावनाआें के आधार पर लोकहित में कार्रवाई करना होगी।
डीजीपी गुरुवार को भौंरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में डीएसपी के 42वें बैच के एक वर्ष के प्रशिक्षण समापन पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एडीजी ट्रेनिंग श्रीमती अनुराधा शंकर, एडीजी कंप्लेंट अशोक अवस्थी, एडीजी वेलफेयर कल्याण विजय कटारिया थे।
कोरोना काल में ड्यूटी भी की
अकादमी के उपनिदेशक मलय जैन ने बताया कि 42 वें उप पुलिस अधीक्षक बैच में 9 महिला एवं 16 पुरुष अधिकारियों सहित कुल 25 प्रशिक्षु थे। प्रशिक्षण अवधि में कोरोना काल के दौरान इस बैच के डीएसपी ने फील्ड में भी ड्यूटी की है। पुलिस महकमे के अलावा टाटा इन्स्टीट्यूट आफ सोशल साइसेंस (टीआईएसएस) मुबंई तथा एनएलयू नईदिल्ली द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया।
पुरस्कृत भी किया गया
प्रशिक्षण में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम डीएसपी रायसेन रवि शर्मा, द्वितीय विदिशा की सुश्री प्रतिभा शर्मा को पुरुस्कृत किया गया। वहीं सर्वाधिक पांच पुरस्कार जिला सागर के शेखर दुबे को प्राप्त हुए।
सम्मानित किया गया
केन्द्रीय ग्रह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक उपनिदेशक अकादमी मलय जैन को प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षक रहे डीसीपी भोपाल विनीत कपूर, एडीडीसीपी नीरज पाण्डेय, एडीपीओ श्रीमती सुचित्रा वर्मा एवं उप निरीक्षक सुश्री अंजना भलावी को भी सम्मानित किया गया।



