बेगमगंज। 1008 श्री पार्श्वनाथ त्रिमूर्ती दिगंबर जैन मंदिर हदाईपुर बेगमगंज में "पर्वराज पर्युषण महापर्व" के समापन पर प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः काल धर्मशाला में श्रीजी को विराजमान कर सामूहिक पू़जन की गई, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने स्वयं की राशि से बोलियां लेकर अभिषेक शांतिधारा करते हुए पुण्य संचय किया । तत्पश्चात् पाठशाला की दीदियों द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस वर्ष विशेष रूप से, गुरुदेव के आशीर्वाद से उनके परम प्रभावी शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समता सागर जी महराज ससंघ का परम सानिध्य प्राप्त हुआ। सकल दिगंबर जैन समाज हदाईपुर एवं पंचायत कमेटी के सभी सदस्य दोपहर में एकत्रित होकर बड़े मंदिर जी पहुंचे, और महाराज श्री से आग्रहपूर्वक निवेदन कर मुनि संघ को पाठशाला के सेवादल द्वारा धूमधाम के साथ भव्य आगवानी करते हुए हदाईपुर लेकर आए।
![]() |
तत्पश्चात् मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, मुनि संघ के श्री चरणों में समाज द्वारा श्रीफल भेंट के साथ हुआ। महाराज श्री के संघस्त सभी ब्रह्मचारी भाई एवं बहनों का सम्मान किया गया, और उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा मुनि श्री को श्री फल भेंट करवाया गया। साथ ही बेगमगंज के सभी जैन मंदिरों एवं संस्थाओं की सभी कमेटियों के प्रतिनिधीयों एवं मीडिया सहयोगियों का भी दसलक्षण पर्व और श्रावक संस्कार शिविर आदि के उत्कृष्ट संचालन एवं प्रचार प्रसार करने पर तिलक, माला, शाल, श्री फल से सम्मान किया गया।
श्री जी का अभिषेक, पात्र चयन के माध्यम से किया गया जिसमें देवेन्द्र जैन, विवेक जैन- मरखेडा़ परिवार, अशोक कुमार वीरपुर परिवार, प्रकाश चंद, विमल जैन ऊमरखोह परिवार, धर्मचंद दिनेश बिलेहरा , ताराचन्द, चक्रेश जैन, संगीता, भैया आदर्श, संस्कार, परी जैन (मरखेडा़) परिवार को प्राप्त हुआ।
श्री जी की शांतिधारा करने का सौभाग्य तारा चन्द जैन, ब्रह्मचारीणी सुधा दीदी, ऊषा जैन, चक्रेश जैन,विनीत जैन, निशा जैन, नेवी, अनय जैन ( मरखेड़ा) परिवार, एवं द्वितीय कलश देवेन्द्र जैन - विभा जैन , विवेक जैन, आदि जैन मरखेड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। इस दौरान दसलक्षण महापर्व में उत्कृष्ट साधना कर ज्यादा से ज्यादा उपवास करने वाले सभी उम्र के साधकों का भी सम्मान किया गया।
उपस्थित जन समूह ने मुनि श्री के मंगल प्रवचन श्रवण कर अपना आत्म कल्याण किया।सकल दिगंबर जैन समाज हदाईपुर के अध्यक्ष चक्रेश जैन की ओर से सभी अतिथीयों के सत्कार एवं स्वल्पाहार की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। कमेटी के सभी सदस्यों ने उपस्थित जनसमूह से सामूहिक रूप से क्षमा याचना कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया और सभी का आभार प्रकट किया।

