Type Here to Get Search Results !

आमिर खान ने PM मोदी की जमकर तारीफ की, कहा- प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 'मन की बात' ऐतिहासिक

मुंबई। आमिर खान ने PM नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। आमिर ने PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि इस माध्यम वो देश के लोगों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करते हैं। आमिर के मुताबिक, PM मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के साथ कनेक्ट होते हैं और उनकी समस्याओं पर बात करते हैं, देश के लीडर होने के नाते उनका काम काबिल-ए -तारीफ है।

आमिर ने कहा, 'PM मोदी ने दिखाया कि कम्युनिकेशन से लोगों को रास्ता कैसे दिखाया जा सकता है। वो लोगों को बताते हैं कि आपका नजरिया क्या है। फ्यूचर में लोगों का सपोर्ट कैसे हासिल करना है। मन की बात में ऐसे ही महत्वपूर्ण चीजों पर बात होती है। ये प्रधानमंत्री का बहुत ही ऐतिहासिक कार्यक्रम है।'