Type Here to Get Search Results !

सागर के शातिर: यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब आफ सागर का 114वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण संपन्न

सागर। यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब सागर द्वारा आयोजित नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट डॉ. अखिलेश सिंह थे। मुख्य अतिथि का सम्मान एडवोकेट आशुतोष सिंह ने पुष्पमाला पहनाकर किया।     
]

 इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ अखिलेश सिंह ने कहा कि शतरंज से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने एक कहानी के माध्यम से सभी बच्चों से प्रश्नोत्तर किये और बताया कि शतरंज हर क्षेत्र में किस तरह से बच्चों में मानसिक विकास करता है। मुख्य अतिथि ने भरोसा जताया कि बच्चे अच्छा शतरंज खेल रहे हैं और सीख रहे हैं। आगे चलकर ये बच्चे अपना और अपने देश का नाम रोशन करेंगे और मोबाइल से दूर रहेंगे।

इस मौके पर जानकारी दी गई कि 22 मार्च 2026 दिन रविवार को शतरंज का 114वां प्रशिक्षण यूथ सर्विसेज द्वारा सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया गया। आर्बिटर इंजीनियर अंकुर सिंह लोधी ने सभी बच्चों को शतरंज प्रशिक्षण दिया और शातिर चालों से परिचित कराया। यह प्रशिक्षण पूर्व यूथ सर्विसेज चैयरमैन रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट, डॉ. अचला जैन शासकीय तिली अस्पताल सागर, नमन चतुर्वेदी, रोहित अभितास की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 19 बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।