Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय लागोरी प्रतियोगिता 2026 में रायसेन लागोरी संघ ने जीते तीन रजत और एक कांस्य पदक

बेगमगंज / रायसेन  मध्य प्रदेश लागोरी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लागोरी प्रतियोगिता का आयोजन वनखेड़ी जिला नर्मदापुरम में 20-21 मार्च 2026 को किया गया।


 इसमें पहली बार रायसेन लागोरी दल ने अपनी सहभागिता कर सब जूनियर बालक वर्ग में रजत पदक, सब जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक, जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक एवं जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता के लिए किया गया।

रायसेन लागोरी संघ के सचिव डॉ, अक्षय लोधी एवं कोषाध्यक्ष आदर्श लोधी ने बताया कि खिलाड़ियों की इस जीत पर पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने वर्चुअल जुड़कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।