Type Here to Get Search Results !

ट्रक ड्राइवरी का ऐसा जुनून...ड्राइवर की नौकरी मांगी, तो कम उम्र और नाकाबिल बताकर मना करने पर रात में डंपर ले उड़ा नाबालिग

  • जीआरपी भोपाल ने चंद घंटों में ही नाबालिग को यूनियन कार्बाइड इलाके से पकड़ा और जप्त किया चोरी गया 15 लाख रुपए कीमती डम्पर

भोपाल। संभवत: यह दुनिया का पहला मामला होगा, जिसमें ट्रक ड्राइवर बनने के जुनून में कोई चोर बनकर डंपर उडा ले गया हो। रेल पुलिस भोपाल ने ऐसे ही एक नाबालिग चोर को मय डंपर के पकड़ा है, जिसको ड्राइवर का काम मांगने पर डंपर मालिक ने नाकाबिल बताया और कम उम्र देखकर मना कर दिया था। इस पर अपनी काबिलियत साबित करने नाबालिक रात में निर्माणाधीन समदडिया माल के साइट से डंपर ले गया और भोपाल में यहां-वहां घुमाने के बाद अपने घर के पास ही खड़ा करके उसी में सो गया था।                                                                                                                                                                                                                              
                                                                                                                                                                               
निर्माणाधीन समदड़िया माल की साइट से रात में चोरी हो गया डंपर

दरअसल परिश्चमी रेलवे कॉलोनी में निर्माणाधीन समदड़िया माल की साइट से 115 मार्च की मध्यरात्रि को एक डंपर चोरी होने की रिपोर्ट डंपर मालिक मिराज खान पिता इमामुल्लाह खान, निवासी करोंद भोपाल ने जीआरपी थाना में की। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर अपराध होने से जीआरपी थाने की दो टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटाया गया। इसी बीच मुखबिर तंत्र से भी सुराग मिला, जिसके बाद जेपी नगर कार्बाइड फैक्ट्री के पास चोरी गया डंपर ट्रक खड़े होने की पुख्ता सूचना पर घेराबंदी की गई। वहां खडेÞ डंपर में एक किशोर आराम से सो रहा था, जिसके साथ ही डंपर को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसमें जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जहीर खान, उन निरीक्षक मिथलेश भरद्वाज, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, अनिल सिंह, आरक्षक सचिन जाट, बृजेश कारपेंटर की सराहनीय भूमिका रही।                                                                       

ड्राइवरी पर रखने से मना किया तो काबिलियत दिखाने डंपर ले गया

जीआरपी की पूछताछ में नाबालिक ने खुलासा किया एक दिन पहले ही ट्रक मालिक से डंपर की ड्राइवरी का काम मांगने गया था, लेकिन उसकी कम उम्र और पढ़ा-लिखा नहीं होने के साथ ही कम काबिल होना बताकर मना कर दिया था। यह बात उसके दिल में चुभ गई और उसने रात में डंपर को चेक किया तो चाबी लगी थी। इसके बाद अपनी काबिलियत दिखाने के लिए डंपर को चलाकर ले गया भीड़भरी सड़कों पर चलाने के बाद और अपने घर के पास ही खड़ा कर उसी में सो गया था। जहां से पुलिस ने उसको पकड़ा।
                                                                                                                                                                       
बचपन से ही ट्रक ड्राइवर बनने का है जुनून सवार है नाबालिक पर

जीआरपी के अनुसार नाबालिक किशोर को ड्राइवरी का बचपन से ही बेहद शौक है, जिसके चलते वह ट्रकों में क्लीनरी करने लगा था। इसी दौरान ट्रक चलाना सीख लिया और ट्रक ड्राइवर की नौकरी ढूंढने लगा। इसी के चलते उसने डंपर मालिक मिराज खान पिता इमामुल्लाइ खान निवासीं करोंद से उनके डंपर में ड्राइवर की नौकरी मांगी थी। हालांकि पढ़ा-लिखा नहीं होने और उसकी कम उम्र देखकर मना कर दिया गया और कहा गया कि उसकी काबिलियत अभी बडे डंपर को चलाने की नहीं है। इससे नाबालिक आहत हो गया था।                                                   




नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश करके परिजन के सुपुर्द किया गया

नाबालिग को ट्रक चलाने का शौक है, जिसके चलते क्लीनरी करके सीखा और फिर काम मांगने गया था। मना करने पर डंपर ले गया, जिसको बरामद किया गया है। वहीं नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश करके परिजन के सुपुर्द करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-राहुल लोढा, पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल