Type Here to Get Search Results !

पूर्व यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब आफ सागर के द्वारा 116वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण संपन्न

सागर। पूर्व यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब सागर के द्वारा आयोजित 116वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

इसके मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द गोस्वामी ने कहा कि शतरंज में प्रेक्टिकल प्रेक्टिस बहुत जरूरी है। आप कितनी भी किताबे पढ़ लें, आप बिना प्रेक्टिस के नही सीख सकते। और एक कविता भी सुनाई- अगर तुम ठान लो तूफान का पथ मोड़ सकते हो, अगर तुम ठान लो आंधियों का मुख मोड़ सकते हो, अगर तुम ठान लो तो विश्व के इतिहास में अपना नाम जोड़ सकते हो।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत नन्हें खिलाड़ी राजवीर जैन ने फूलमाला पहनाकर किया।




कांची रेस्टोरेंट मे आर्बिटर अंकुर सिंह लोधी ने दिया प्रशिक्षण

पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब सागर वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को शतरंज का 116वां प्रशिक्षण यूथ सर्विसेज द्वारा सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में हुआ। इसमें आॅर्बिटर अंकुर सिंह लोधी ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण रोहित अभितास, विकेश जैन, अजय उपाध्याय, आशुतोष राजपूत की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 22 बच्चों ने सहभागिता की।