- बारिश - ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कराया अवगत
बैतूल/। बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिले के किसानों को राहत दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया है। श्री खंडेलवाल ने बैतूल कलेक्टर सहित एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराने और किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

तत्काल सर्वे कर किसानों को दिलाए राहत
शनिवार को बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रकृति के प्रकोप से किसानों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया। श्री खंडेलवाल ने बैतूल कलेक्टर सहित प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का त्वरित सर्वे कराने एवं प्रभावित किसानों को राहत दिलवाने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के आदेश के परिपालन में बैतूल कलेक्टर निर्देश पर राजस्व, कृषि विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों में संयुक्त सर्वे शुरू कर दिया है।
हम किसानों के साथ है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार गंभीर है। हम सभी किसानों के साथ है। हमारी प्राथमिकता बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की चिंता कर उन्हें राहत दिलवाना है। उन्होंने कहा कि प्रवाहित क्षेत्रों में सर्वे कीप्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंडेलवाल ने बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे नुकसान झेल रहे किसानों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।