Type Here to Get Search Results !

दलौदा पुलिस ने 34 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड केस में फरार मुख्य सरगना 5000 के ईनामी रहमत अजमेरी को राजस्थान से धर दबोचा

  • पुलिस मुख्यालय भोपाल के एनडीपीएस अभियान में दलौदा पुलिस को बडी सफलता, 2024 में स्मैक और अन्य मादक पदार्थ जब्ती के बाद ही फरार हो गया था कुख्यात ड्रग तस्कर अजमेरी

मंदसौर। बीते 2024 से फरार होकर राजस्थान से ड्रग नेटवर्क चलाने वाले कुख्यात तस्कर रहमत उर्फ कारु पिता शफी मोहम्मद अजमेरी को दलौदा पुलिस ने राजस्थान से धर-दबोचा है।



प्रदेशभर में चलाया जा रहा है ड्रग के खिलाफ अभियान

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत फरार चल रहे अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिये गए हैं।


राजस्थान के प्रतापगढ़ से पकड़ा गया अजमेरी को

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिहं बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम ने राजस्थान जाकर दबिश दी। इसमें मादक पदार्थ मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बंदमाश फरार रहमत उर्फ कारु पिता शफी मोहम्मद अजमेरी निवासी बागलिया थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ को प्रतापगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थी विशेष टीम

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इसमें उप निरीक्षक शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सहायक उप निरीक्षक प्रमोदसिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक कैलाश सिंह बघेल, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक चालक मुकेश नैन शामिल थे।




नवंबर 2024 से फरार था रहमत उर्फ कारु अजमेरी

थाना दलौदा पुलिस ने 25 नवंबर 2024 को सोनगिरी निरधारी रोड पर टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकल से दो व्यक्तियों के कब्जे से 34 किलोग्राम एसिटिक एनाड्राइड, 11 किलोग्राम सोडियम सहित 275 ग्राम स्मैक जप्त की थी। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21, 25, 29, 9अ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई। तभी से मुख्य सरगना रहमत उर्फ कारु अजमेरी फरार चल रहा था।