- जनजाति कार्य विभाग, राजपुर विकासखंड के लेखा शाखा प्रभारी ने शिक्षक पति की मृत्यु के बाद भृत्य की अनुकंपा नौकरी पत्नी को मिली थी, लेकिन वेतन मिलने में हो रही थी देरी
राजपुर (बड़वानी) । शिक्षक पति की मृत्यु के बाद पत्नी को चपरासी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी, लेकिन उसको वेतन नहीं मिल रहा था। ऐसे में लेखा शाखा प्रभारी बाबू ने भोपाल से प्रान नंबर मंगवा कर जल्द वेतन भुगतान करवाने के बदल्ंो 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत होने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने घेराबंदी करके राजपुर बीआरसी आफिस में ही रिश्वत ले रहे लेखा शाखा प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया।

सेंधवा स्कूल में मिली अनुकंपा नियुक्ति, लेकिन वेतन नहीं
इस बारे में आवेदक बाबूलाल नरगावे, सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक, गाध्यमिक विद्यालय देवला निवाशी ग्राम बकवाडी जिला बडवानी निवासी बकवाडी, तहसील राजपुर, जिला बडवानी ने इदौर लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी। शिकायकर्ता के अनुसार उसके बेटे विशाल नरगावे की नियुक्ति प्राथमिक शिक्षक के पद पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय केलवानी सेंधवा ब्लॉक में थी, जिसकी मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को भृत्य के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुलवानिया में अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी। बावजूद उसको वेतन नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि उसका प्रान नंबर भोपाल से नहीं आया था।
लेखाशाखा प्रभारी ने मांगी 8 हजार रुपए की रिश्वत
आवेदक बाबूलाल नरगावे ने बताया कि उनकी पुत्रवधु का वेतन निकालने के लिए लेखा शाखा प्रभारी प्रदीप मण्डलोई से मिला तो भोपाल से प्रान नंबर मंगवाकर जल्द वेतन निकालने के बदले 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके बाद ही उसने इंदौर आकर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से शिकायत की। इसके बाद सत्यापन में शिकायत सही पाई गई।
एसपी लोकायुक्त ने रिश्वतखोर को पकड़ने बनाई ट्रैप टीम
रिश्वत मांगने की पुष्टि के बाद इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने ट्रैप टीम बनाई। ताकि रिश्वतखोर को पकड़ा जा सके। इस ट्रैप टीम में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, सतीश यादव, पवन पटोरिया, आदित्य भदौरिया एवं श्रीकृष्णा अहिरवार शामिल थे। यह टीम सोमवार को तड़के ही राजपुर के लिए रवाना हो गई।
कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया लेखा प्रभारी
लोकायुक्त पुलिस टीम ने राजपुर पहुंचकर घेराबंदी की। इसके बाद आवेदक पहले से बातचीत के आधार पर कार्यालय में ही रिश्वत देने पहुंचा, जहां रिश्वत के 7 हजार रुपए जैसे ही लेखा शाखा प्रभारी ने लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसको धर-दबोचा। इसके बाद रिश्वतखोर बाबू प्रदीप मण्डलोई पिता स्व. भारतसिंह भण्डलोई, सहायक ग्रेड 3, लेखा शाखा प्रभारी, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जनजाति कार्यविभाग राजपुर जिला बडवानी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस को करें शिकायत
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी संपर्क कर सकते है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक,
विशेष पुलिस स्थापना,
लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर संभाग इंदौर.
पता- मोती बंगला, एमजी रोड इंदौर-452007
दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100