Type Here to Get Search Results !

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

  • पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर किया सम्‍मानित


भोपाल। पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने सभी को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, पंकज श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज, पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक अ.अ.वि. श्रीमती शहनाज खान, निरीक्षक विशेष शाखा प्रकाश नारायण लाम्‍बे, कार्यवाहक निरीक्षक एससीआरबी संतोष कुमार सेन, कार्यवाहक आंकिक/सूबेदार (एम) प्रशिक्षण जुल्फिकार अली खान, आंकिक/सूबेदार (एम) कार्मिक श्रीमती सुमन अमोली, उप निरीक्षक अ.अ.वि. आनंदीलाल, उप निरीक्षक अ.अ.वि. भानसिंह यादव, उप निरीक्षक एससीआरबी प्रकाश राजपूत, उप निरीक्षक (एम) अ.अ.वि. श्रीमती स्मिता दाणी, कार्यवाहक उप निरीक्षक विशेष शाखा राजेन्‍द्र प्रसाद निगम तथा आरक्षक (एम) रा.औ.सु.बल सुश्री सुषमा रैकवार को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने मंगलवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल की जानकारी दी। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।