- पार्श्वगायक मुकेश जी के अमर गीतों को समर्पित विशेष संगीतमय आयोजन
भोपाल । संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम लेकर आया। “अनुभूति मेलोडी फॉरएवर” बैंड द्वारा प्रसिद्ध पार्श्वगायक मुकेश चंद्र माथुर (मुकेश जी) की अमर स्मृतियों और उनके सदाबहार गीतों को समर्पित एक विशेष संगीतमय संध्या “Remembering – Legacy of Mukesh” का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक अंजनी सभागृह, रविंद्र भवन परिसर, भोपाल में किया गया।

मुकेश जी भारतीय सिनेमा के ऐसे महान गायक रहे हैं जिनकी आवाज़ में सादगी, संवेदना और मानवीय भावनाओं की गहराई थी। उनके गीत आज भी हर उम्र के श्रोताओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। यह कार्यक्रम उन्हीं की मधुर आवाज़ और अमर संगीत यात्रा को श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस संगीतमय संध्या में मुकेश जी के लोकप्रिय गीतों की एक खूबसूरत श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रदीप सुकुमारन ने “जाने कहाँ गए वो दिन”, जॉइस थॉमस ने“एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल”,विशाल जोशी ने “कभी कभी मेरे दिल में”, मोहन अय्यर ने राम करे ऐसा हो जाए, वेणु बालन ने "हुस्ने जाना इधर आ" पेश किया। मुकेश जी के सदाबहार गीत सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गये।

कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज़ से प्रस्तुति दी —
प्रदीप, जॉयस, वेणु, मोहन, विशाल, प्रज्ञा, गायत्री, कुहू एवं अस्मि ने।
कार्यक्रम का संगीत संयोजन प्रसिद्ध संगीत अरेंजर केदार सिंह द्वारा किया गया, जो अपनी रचनात्मक संगीत शैली के माध्यम से इन अमर गीतों को एक नई प्रस्तुति दी।
“अनुभूति मेलोडी फॉरएवर” का उद्देश्य संगीत के माध्यम से उन स्वर्णिम यादों को फिर से जीवंत करना है, जब गीत केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन के एहसासों की अभिव्यक्ति हुआ करते थे।
संगीत प्रेमियों ने इस विशेष संध्या में शामिल होकर महान गायक मुकेश जी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अमर गीतों का आनंद लिया।