Type Here to Get Search Results !

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 15 लाख का गांजा बरामद

  • बिहार का तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से दिल्ली ले जा था
कानपुर ।  थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 15 लाख रुपये से अधिक कीमत का अवैध मादक पदार्थ बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


एसपी रेलवे अनुभाग प्रयागराज के प्रशान्त वर्मा की मॉनिटरिंग एवं सीओ रेलवे कानपुर शेषमणि उपाध्याय के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 20 अगस्त 2026 को रात समय 00.40 बजे प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। 
इसी दौरान सर्कुलेटिंग एरिया , कैंट साइड, सुलभ शौचालय के पीछे पीपल के पेड़ के नीचे एक ट्राली बैग लेकर के एक संदिग्ध व्यक्ति वहाँ खड़ा हुआ था मौके पर उससे पूछताछ करी तो हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करी तो तत्काल रेलवे पुलिस बल ने उसको अपनी गिरफ्त में लिया और बैग की तलाशी ली तो उस बैग में गांजा मिला। तब उसने बताया की मैं उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली के आनंद बिहार ले जाना था ,  वो पेड़ के नीचे बैठ कर आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था।  पकड़े गए अभियुक्त की पहचान , विनय कुमार शर्मा पुत्र ध्रुव शंकर शर्मा, निवासी ग्राम रामा छपरा, थाना दुरौंधा, जिला सिवान (बिहार), उम्र 36 वर्ष है।


तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 13 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस अभियुक्त के अन्य साथियों और अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।