Type Here to Get Search Results !

कोरल लाइफ फेस-2 कॉलोनी में भक्तिमय गरबा महोत्सव का शुभारंभ

  •  कोरल लाइफ फेस-2 कॉलोनी में समस्त महिला मातृशक्ति और युवतियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भोपाल। कोरल लाइफ फेस-2 कॉलोनी में आज से भक्तिमय गरबा महोत्सव की शुरुआत उत्साह और श्रद्धा के साथ हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद घेंघट ने बताया की कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं, मातृशक्ति एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गरबे की मनमोहक धुनों पर मां दुर्गा की आराधना करते हुए भक्तिमय गरबा एवं स्तुति प्रस्तुत की।


मां दुर्गा की प्रतीकात्मक तस्वीर के समक्ष महिलाओं ने भक्ति भाव से गरबा किया। पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।


इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व पर धार्मिक आस्था, महिला सहभागिता और कॉलोनीवासियों के बीच आपसी प्रेम, एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। गरबा महोत्सव के शुभारंभ से कॉलोनी में उत्सवमय माहौल बना हुआ है।