सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक महोदय को सेरेमोनियल गार्द द्वारा सलामी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा RTC परिसर में बने इनडोर गेम्स रूम व लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।
इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बैडमिंटन हॉल, वाहिनी अस्पताल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, कम्प्यूटर लैब/E-लाइब्रेरी, नवनिर्मित अतिथि गृह, निर्माणाधीन 108 आवासों की स्थिति, एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया साथ ही अधिकारी कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भ्रमण कार्यक्रम के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पीएसी के कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु निर्देश दिए।
निरीक्षण/भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल शर्मा पीएसी अनुभाग कानपुर, सेनानायक बी0बी0 चौरसिया उपसेनानायक महोदया श्रीमती तनु उपाध्याय सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेयी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।