Type Here to Get Search Results !

भैसोदामंडी में सूअर का पांच वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला, चेहरे और आंख के पास गहरे घाव

भैंसोदामंडी (जगदीश पोरवाल) । पुलिस चौकी के पीछे शनिवार सुबह मैदान में खेल रही पांच वर्षीय अलिजा पर अचानक सूअर ने हमला कर दिया।                        बच्ची की चीख सुनकर मां ने दौड़कर सूअर के चंगुल से बेटी को छुड़ाया।

हमले में बच्ची के गाल पर तीन-चार और आंख के ऊपर एक टांका लगाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद संक्रमण से बचाव के लिए उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

 आबादी क्षेत्र में आवारा सूअरों का आतंक, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल।