कानपुर नगर (वेद गुप्ता)। सफीपुर निवासी जूता-चप्पल व्यवसायी पप्पू गौड़ का पुत्र तरुष गौड़ शुक्रवार शाम अपने चालक विजय शंकर के साथ कार से शिवराजपुर जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर कटान के पास कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गई। हादसे में चालक विजय शंकर सकुशल बाहर निकल आया, जबकि तरुष गंगा में डूब गया। देर रात तक एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।
कटान से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त
कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर गंगा के कटान से लगातार खतरा बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को कई स्थानों पर बंद किया गया था। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ही सड़क कई जगह धंस गई थी। वर्षा के कारण कटान बढ़ने से सड़क का बड़ा हिस्सा गंगा की ओर कट गया था। इसके किनारे लोक निर्माण विभाग की ओर से सीमेंट के जर्सी बैरियर लगाए गए थे। शुक्रवार शाम कार इन बैरियरों को तोड़ते हुए कटान की चपेट में आकर गंगा में जा गिरी।
गंगा में गिरी कार, युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
अक्टूबर 30, 2026
Tags
