- शयन आरती के बाद गर्भगृह में हुई विशेष पूजा, ट्रस्ट ने किया सम्मान
कानपुर, 19 अक्टूबर 2026। सिद्धपीठ श्री जंगली देवी मंदिर, किदवई नगर में शुक्रवार को भक्ति का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। धोती-कुर्ता जैसे भारतीय परिधान में सज-धज कर कुटुम्ब परिवार के सदस्य माँ जंगली देवी के दरबार में पहुंचे।
सर्वप्रथम परिवार ने माँ जगत जननी आदि शक्ति त्रिपुर सुंदरी, त्रिलोक जननी, राज राजेश्वरी भगवती सिद्धपीठ श्री जंगली देवी जी की शयन आरती से पूर्व दिव्य श्रृंगार आरती में भाग लिया। आरती का पुण्य प्रसाद प्राप्त होने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने परिवार का विशेष सम्मान किया।
आरती संपन्न होने के बाद मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री श्री विजय पाण्डेय जी सभी को माता के गर्भगृह में ले गए और वहाँ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। गर्भगृह में ही माता के चरणों में सिर झुका कर सभी ने आशीर्वाद लिया।
पूजा के उपरांत प्रबंध समिति द्वारा सभी सदस्यों को माला पहनाकर और माँ का श्रृंगार प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। श्री विजय पाण्डेय जी ने सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर कुटुम्ब परिवार के सदस्य मौजूद रहे: शैल शुक्ला, डॉ. यू. एस. सिंह, सुरेश त्रिपाठी, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, संदीप सचान, आशीष त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, संगीत तिवारी, अतुल तिवारी, दीप चंद्र यादव, शिव शंकर उपाध्याय, अखिलेश त्रिवेदी, विनीत बाजपई, एस. पी. गुप्ता, डॉ. आनंद तिवारी, अनुरंजन शुक्ला, भरत सिंह और अंकित सविता।



