- निश्चय मित्र कार्यक्रम के तहत विधायक देवेंद्र पटेल की उपस्थिति में हुआ वितरण, संतुलित आहार और नियमित दवा सेवन पर दिया जोर
इस अवसर पर सीबीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर ने टीबी मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि दवाओं के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने से मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा एवं मिनरल्स का समुचित मात्रा में होना आवश्यक है। नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारी से उबरने में मदद मिलती है।
उन्होंने मरीजों को समय पर दवाएं लेने तथा उपचार के दौरान नियमित रूप से प्रतिमाह जांच कराने की सलाह दी। साथ ही कहा कि दवा और संतुलित आहार का नियमित सेवन टीबी के उपचार को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अन्य लोगों को टीबी संक्रमण से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। डॉ. तोमर ने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड करने की सलाह देते हुए अभियान में सह भागिता करने की अपील की।
इस अवसर पर बीपीएम जय सिंह, एसटीएस अभिराज सिंह दांगी, राजेंद्र सिंह तोमर, श्री प्रकाश जैन, रेहान खान सहायक एसटीएस मो. जीशान खां, एसटीपी कमल कुशवाहा, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
