Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज में फूड विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, प्रतिष्ठान हुए बंद

बेगमगंज ।  आज दीपावली पर शुद्ध खाद्य पदार्थो की बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार एसडीएम प्रियंका भलावी के निर्देशन में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्रीर्ति मालवीय एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रेमकुमार अहिरवार के नेतृत्व में अदालत के पास फर्शी रोड़ गुरुकृपा मिष्ठान भंडार एवं पुराना बस स्टैंड पर राजस्थान मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। वहीं किले अंदर एक बेकरी की भी जांच करके नमूने लिए गए। वहीं बेकरी के लाइसेंस सही पाया गया।


खाद्य विभाग की छापेमारी की खबर फैलते ही नगर के अन्य मिष्ठान भंडार एवं चाट सेंटर सहित किराना व्यापारी एवं अन्य खाद्य सामग्री के संदिग्ध व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति मालवीय ने बताया कि आज कुछ मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई करते हुए उनकी खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा यदि अनामक स्तर के पाए गए तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।