- आवास विकास-1 के दशहरा पार्क में विधायक निधि से होगा निर्माण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कानपुर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 23, आवास विकास-1 स्थित कैलाश बिहार के दशहरा पार्क में रविवार को विधायक निधि से इंटरलॉकिंग फुटपाथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
पार्क के चारों तरफ इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। इससे पार्क में आने वाले लोगों को टहलने और आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर वार्ड 23 के पार्षद राम नारायण गौतम, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी और देवेंद्र विक्रम सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

