Type Here to Get Search Results !

गैस कनेक्शन की जाँच के बहाने घर में घुसकर लाखों की चोरी

घर मालकिन फोन करने गई और चोरों ने किया हाथ साफ
ब्यूरो, वाराणसी.

लंका थानाअंतर्गत नासीरपुर इलाके में गैस कनेक्शन कागज की जाँच के बहाने एक घर में घुसकर दो युवकों ने लाखों के आभूषणों सहित हजारों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नासिरपुर इलाके में रश्मि श्रीवास्तव के घर पर आज दोपहर दो युवक आये और अपने को एक गैस एजेंसी का बताते हुए रश्मि से गैस कनेक्सन सम्बन्धित कागजों को जाँच के लिए दिखाने को कहा। इस पर रश्मि ने दोनों युवकों को कमरे में बैठाकर अपने पति को फोन करने गई। तभी युवक मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। 
रश्मि जब फोन करके वापस आई तो देखा कमरे में रखी आलमारी का दरवाजा टूटा हुआ है व सामान बिखरे पड़े है। जाँच करने पर पता चला कि लाखों के आभूषण सहित हजारों रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिये। रश्मि ने इसकी जानकारी अपने पति व पुलिस को दी। पुलिस ने दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।