Type Here to Get Search Results !

हेलमेट का उपयोग नहीं किया तो लगेगा 500 जुर्माना

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

हेलमेट का उपयोग नहीं किया तो लगेगा 500 जुर्माना
तहसील के मुख्य द्वार पर लगी सूचना
हेलमेट की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए एसडीएम डीके सिंह ने तहसील परिसर में दो पहिया वाहनों के चालक द्वारा बिना हैलमेट पहनकर आने वाले कर्मचारियों पर 500 रु पए का जुर्माना लगाए जाने के निर्देश देते हुए तहसील के मुख्य द्वार पर सूचना चस्पा कर दी है। नतीजे में कर्मचारी तो कर्मचारी तहसील आने वाले अन्य लोग भी बिना हेलमेट के तहसील परिसर में प्रवेश नहीं कर रहे है। तहसील के मुख्य द्वार पर लगी उक्त सूचना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है कि यदि तहसील कार्यालय की तरह अन्य शासकीय अर्द्धशासकीय विभाग अपने अपने कर्मचारियों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाना अनिवार्य कर दें तो नगर में दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने दिखने लगेगें।