भोपाल/गुना
राहुल गांधी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
को महासचिव बनाते हुए पश्चिम उप्र के 40 जिलों का प्रभार सौंपा है।
उन्होंने भास्कर से चर्चा में कहा कि मैं गुना में हूं और यहीं से चुनाव
लड़ूंगा। आगे पार्टी जो आदेश देगी, उसका पालन करूंगा।
Q. आपको उप्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है?
A. मैं राहुल जी और सोनिया जी का शुक्रगुजार हूं। उप्र
में दोबारा कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में
काम करना भी मेरा सौभाग्य है।
Q. सपा-बसपा एक हो गई है। कांग्रेस का क्या स्टेंड रहेगा?
A. सपा-बसपा अपनी सोच और राजनीतिक मंशा के आधार पर आगे
बढ़ रही हैं। पार्टी हित में हम अपना काम करेंगे। मैने हमेशा कहा है कि सोच
विचार धारा अलग हो सकती है। हम सबका लक्ष्य है, दिल्ली से भाजपा के कुशासन
को उखाड़ फैंकना। मेरी कोशिश होगी राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में हमारे
साथ वाले दलों के साथ चर्चा करें चाहे वह सपा हो बसपा हो उनका सम्मान है।
Q. आप कहां से चुनाव लड़ेंगे ?
A. निश्चित रूप से गुना में हूं, यहीं से चुनाव लड़ूंगा।
Q. आम चुनाव में मध्यप्रदेश के लिए भी समय निकाल पाएंगे ?
A. मध्यप्रदेश में हम विधानसभा की तरह लोकसभा में भी जीत
दर्ज करेंगे। लोकसभा चुनाव में भी पूरी क्षमता के साथ कैंपेन कर पार्टी को
जिताने के लिए काम करूंगा।
मैं अनाथ हो चुका था, गुना की जनता ने दिया संबल
अपने उद्बोधन की शुरूआत में सांसद सिंधिया भावुक अंदाज में दिखे। उन्होंने
कहा कि दो दशक पहले उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत तब हुई थी जब उनके पिता
माधवराव सिंधिया का निधन हुआ। वे 20 साल के अनाथ युवा की तरह जनता के सामने
आए थे। लेकिन गुना की जनता ने उन्हें संबल दिया और वह ताकत दी जिसके बल पर
आज वे जनसेवा कर पा रहे हैं।
क्या दो लोग बिना मकसद एक दूसरे से नहीं मिल सकते
उन्होंने दो दिन पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी चर्चित
मुलाकात का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से दोनों दलों में
खलबली होने लगी। लोग अंदाजे लगाने लगे कि आखिर दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक
रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि आज के राजनीतिक माहौल में दो विरोधी
दल के नेताओं से यह उम्मीद नहीं की जाती है कि वे सौजन्य भेंट भी कर
सकें।
सिंधिया बोले- मैं गुना में हूं, चुनाव भी यहीं से लडूंगा, लेकिन पार्टी ने जो जिम्मेदारी है, उसे पूरी क्षमता से निभाऊंगा
जनवरी 24, 2019
0
Tags
