Type Here to Get Search Results !

रॉड से ट्रक पर हमला करते समय युवक का संतुलन बिगड़ा, सड़क पर गिरा, पिछला पहिया चढ़ने से मौत

शिवपुरी
 शहर के बड़ौदी में गुरुवार की दोपहर ग्रीन व्यू होटल फतेहपुर निवासी संजय झा (35) पुत्र गुलाबंद झा को ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक का पिछला पहिया शरीर के ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक संजय नशे में था और वहां से गुजर रहे वाहनों पर रॉड से प्रहार कर रहा था।
Equilibrium disturbed while attacking a truck from an iron rod, the young man dropped on the road, died from climbing th
मिली जानकारी के मुताबिक नगर के एबी रोड बड़ोदी क्षेत्र में शराब के नशे में संजय झा नामक युवक आते-जाते ट्रकों पर लाठी से प्रहार कर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो एक गुजरते हुए ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक चालक को भी समझ नहीं आया और उसने ट्रक रोके बिना आगे बढ़ा दिया। इससे संजय ट्रक के नीचे दबकर मर गया।मामले में एफआईआर होने के बाद रात में वीडियो सामने आया, जिसमें उक्त युवक लोहे की रॉड लेकर ट्रक पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर रोड पर गिर पड़ा और उसी ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है। युवक संजय झा जब ट्रक पर रोड से हमला कर रह था तो उसे रोकने के लिए कोई आगे नहीं आया और वह लड़खड़ाकर सीधे ट्रक से नीचे आ गया।