मंत्री शर्मा ने किया पौधरोपण, पौधे लगाने का दिया संदेश
अगस्त 04, 2019
भोपाल। जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने आज हरियाली महोत्सव अभियान के तहत आराधना, चित्रगुप्त नगर में पौधरोपण किया। इस मौके पर मंत्री शर्मा ने आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भोपाल को हरा-भरा बनाना है तो हर व्यक्ति को पौधे लगाने का संकल्प लेकर पौधों का संरक्षण भी करना होगा ।