भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री स्वयं प्रकाश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री प्रकाश ने अपनी रचनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों और ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर लेखन के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनायी। उनका निधन साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।