Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री शर्मा ने चौपाल लगाकर किया समस्याओं का निराकरण


भोपाल। जनसम्पर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री पी सी शर्मा ने वल्लभ नगर में जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।

जन चौपाल में 'आपकी सरकार - आपके द्वार' योजना के अंतर्गत राशन कार्ड, पहचान पत्र, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया गया। मंत्री श्री शर्मा ने सम्बंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वल्लभ नगर के रहवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।