Type Here to Get Search Results !

गणतंत्र दिवस पर 186 बंदी होंगे रिहा

भोपाल। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की विभिन्न केन्द्रीय जेलों से कुल 186 आजीवन कारावास की सजा से दंडित बंदी रिहा होंगे। इसमें 181 पुरूष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

राज्य शासन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष राष्ट्रीय पर्वों पर आजीवन कारावास की सजा से दंडित अच्छे आचरण वाले पात्र बंदियों की सजा में छूट/परिहार प्रदान कर उनकी रिहाई की जाती है।