महेश्वर। मकर संक्रांति से पहले रविवार दोपहर महामृत्युंजय शिव रथयात्रा निकाली गई। भगवान के रथ को खींचते हुए श्रद्धालु शाम 6 बजे नर्मदा घाट पहुंचे। यहां 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा व महादेव की काकड़ा आरती की। आरती के लिए नर्मदा मंदिर से अहिल्या घाट तक 7 घाटों को सजाया गया था। आरती के दौरान सारे घाट दीपों से जगमगा उठे। श्रद्धालुओं को नर्मदा के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
नर्मदा की लहरों पर झिलमिलाई आस्था, महेश्वर में 7 घाटों पर जलाए 5000 दीप
जनवरी 13, 2020

Tags