Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह का दौरा कार्यक्रम

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह 10 जनवरी को सुबह राघौगढ़ से ग्राम खुरी, जिला राजगढ़ जायेंगे। ग्राम खुरी में श्री सिंह गौशाला का उद्घाटन करेंगे और दोपहर में जिला योजना समिति, राजगढ़ की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद श्री जयवर्द्धन सिंह नवीन व्यावसायिक महाविद्यालय का भूमि-पूजन करेंगे और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रात्रि विश्राम राघौगढ़ में करेंगे।

मंत्री श्री सिंह 11 जनवरी की सुबह राजगढ़ जिले के नगर सुठालिया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। दोपहर में राजगढ़ जिले के लखनवास में 'आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्री सिंह शाम को भोपाल लौटेंगे।