Type Here to Get Search Results !

प्रमुख लोगों ने घूम घूम कर दुकानदारों से किया दुकानें बंद करने का आवाहन

बेगमगंज। जैन समाज द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित नहीं करने आदि की मांग को लेकर जिला स्तरीय आंदोलन के रूप में 21 दिसंबर को प्रतिष्ठान बंद कर रायसेन पहुंचकर कलेक्टर  को ज्ञापन सौंपने की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम में अन्य समाजों का सहयोग लेने के लिए जैन समाज अध्यक्ष अक्षय सर्राफ, जिला अखंड जैन परिषद के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पार्षद राजेश यादव, राजेंद्र सिंह सोलंकी एडवोकेट, संतोष जैन कंडया, अंकुर श्रीवास्तव सहित अनेकों लोगों ने मार्केट में घूम कर दुकानदारों से 21 दिसंबर बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर नगर बंद में सहयोग करने का आह्वान किया है।

दुकानदारों से दुकानें बंद रखने का आवाहन करते हुए