Type Here to Get Search Results !

उपभोक्ता संतुष्टि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल। बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। बिल संबंधी शिकायतें हों या खराब मीटर बदलने की, सभी तरह की शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में होना चाहिये। समय पर निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाये। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बैठक के दौरान भिण्ड के बिजली उपभोक्ता श्री हरिकिशन गुलाटी को फोन कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। श्री गुलाटी से विस्तार से अपनी समस्या बताई। श्री तोमर ने कहा कि एक हफ्ते में आपकी समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं के निराकरण के बाद उपभोक्ताओं को अवगत भी कराया जाये।