Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज-सुल्तानगंज एवं बेगमगंज- हैदरगढ़ मार्ग का 119.16 करोड़ रुपए लागत से किया जा रहा है उन्नयन


बेगमगंज। सुल्तानगंज एवं बेगमगंज- हैदरगढ़ मार्ग का 119.16 करोड़ रुपए लागत से उन्नयन किया जा रहा है। सिलवानी विधायक  रामपाल सिंह के विशेष प्रयासों से सडक विकास निगम भोपाल अन्तर्गत बैगमगंज-सुल्तानगंज एवं बैगमगंज- हैदरगढ़ मार्ग की कुल लंबाई 45.386 कि.मी. का उन्नयन एडीबी 6 योजना अन्तर्गत किये जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति 26 अक्टूबर 2021 को प्राप्त हुई जिसके उपरांत 13 मई 2022 को निविदा आमंत्रित की गई। अनुबंध क्रमांक 739/2022 दिनांक 22 दिसम्बर 2022 के माध्यम से राशि रू. 119.16 करोड़ का मेसर्स श्रीजी  हाईवे प्रा. लि. जबलपुर से अनुबंध किया गया। अनुबंध के प्रावधानों अनुसार  21 जुलाई 2023 को कार्य प्रारंभ दिनांक नियुक्त की गई एवं कार्य प्रारंभ किया गया। अनुबंधानुसार कार्य 24 माह में अर्थात 20 जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाना है। वर्तमान में कार्य प्रारंभ कर प्रगतिरत है एवं मार्ग को मोटरेबल रखा जा रहा है।