Type Here to Get Search Results !

अनुशासन समिति की बैठक में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर गाज गिरना प्रस्तावित


बेगमगंज। भाजपा अनुशासन समिति की बैठक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयों के निर्देश पर सुल्तानगंज मुख्यालय पर आयोजित की गई जिसमें हाल ही में सिलवानी विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय को लेकर समीक्षा की जाकर बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर मण्डल के पदाधिकारियों ने पार्टी के विरोध में कार्य करने वाले कार्यकताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु प्रस्ताव बनाकर  जिला और प्रदेश की अनुशासन समीति को भेजा है। प्रस्ताव भेजने से पहले समिति के संयोजक सहसंयोजक और सदस्यों ने गहन मंथन किया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिपित कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता के प्रमाण मिलने के बाद ही प्रस्ताव भेजा गया है।

अनुशासन समिति की बैठक की जानकारी लगते ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं में सिलवानी विधानसभा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हैं। जो अब पार्टी से अनुशासनहीनता करने को लेकर पछता रहे हैं कि प्रदेश में सरकार फिर भाजपा की बन गई है। ऐसे में यदि वे निष्कासित होते हैं तो  सत्ता सुख का  आनंद नहीं ले पाएंगे। 

बैठक में अनुशासन समिति के सिलवानी विधानसभा संयोजक रमाकांत शुक्ला सह संयोजक बलराम सिंह ठाकुर, सदस्यों में क्रमशः दिनेश सिंह, सुरेश ताम्रकार, अजब सिंह सहित बूथ अध्यक्षगण सेक्टर प्रभारी आदि मौजूद थे।