Type Here to Get Search Results !

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल की जोड़ीअंजोर करे इंडिया सुपर हिट

बिहार। वर्ष 2019 में रिलीज सुपरहिट भोजपुरी फिल्‍म ‘जय वीरू’ को दर्शको ने काफी पंसद किया था। सुब्‍बाराव गोसांगी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी थी। फिल्‍म पारिवारिक होने के कारण लोग सिनेमा घरो में काफी सु​खिया बटोरी थी। इसमें कई गाने ऐसे थे, जो दिल में छू गए थे। फिल्‍म में ऐसा ही एक रोमांटिक गाना है ‘अंजोर करे इंडिया में’, जिसे भोजपुरी के फैंस ने खूब पसंद किया है। यूट्यूब चैनल ‘वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ पर इस गाने के वीडियो को तीन साल पहले रिलीज किया गया था। तब से अब तक इसे करीब 3 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

गीत ‘अंजोर करे इंडिया में’ को रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह और धनंजय मिश्रा ने गाया है। गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर धनंजय सिंह ने इस गीत को कम्‍पोज करते हुए इसमें लोकगीत वाली मिठास भी घोला है। गीत के बोल कुछ इस तरह हैं- फड़ फड़ फड़ फड़ उड़तारु जैसे तितली रानी, गोरे गोरे बदनिया तोरे जैसे झलके पानी, तोहर चम चम चमके ला बिंद‍िया, अंजोर करे इंडिया में।

Tags