- रोटरी क्लब सागर नेक्सस के द्वारा 128वां साप्ताहिक निःशुल्क शतरंज कार्यक्रम।

दिनांक 05/07/26 दिन रविवार को शतरंज का 128वां प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर नेक्सस द्वारा सुबह 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में ऑर्बिटर अंकुर सिंह लोधी ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर नेक्सस के अध्यक्ष रो. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एड. अंकित बंसल रेलवे, आसिफ खान, अजय उपाध्याय, अमित जैन, रचना आदिवासी, निशा गर्ग, की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 16 बच्चों ने सहभागिता की।
यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक निःशुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाएगा।