- चोकी कंजार्डा थाना मनासा पुलिस की घेराबंदी में 4.24 क्विंटल डोडाचूरा बरामद
- बोलेरो कैम्पर एवं पायलटिंग कर रही मोटरसाइकिल सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर सूचना पर कंजार्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
इसी अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी महोदय मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस चौकी कंजार्डा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो कैम्पर वाहन में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है तथा उक्त वाहन की एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा पायलटिंग की जा रही है।
मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए कंजार्डा पुलिस टीम द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा सूचना के आधार पर संभावित मार्ग पर घेराबंदी एवं वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ संदिग्ध बोलेरो कैम्पर एवं उसके आगे पायलटिंग कर रही मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया गया।
वाहनों की तलाशी लेने पर बोलेरो कैम्पर में 21 कट्टों में कुल 4.24 क्विंटल (424 किलोग्राम) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होना पाया गया। पुलिस द्वारा डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को विधिवत जप्त कर मौके से कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. श्यामलाल पिता हजारीलाल गुर्जर, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर
2. दशरथ पिता सूरजमल भील, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर
3. रतन पिता भाना भील, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर
जप्तशुदा सामग्री
1.अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा — 21 कट्टों में कुल 4.24 क्विंटल (424 किलोग्राम)
1. एक बोलेरो कैम्पर वाहन — अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त।
2. एक मोटरसाइकिल — तस्करी के दौरान पायलटिंग में प्रयुक्त
पुलिस द्वारा प्रकरण में डोडाचूरा की तस्करी से जुड़े लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है, नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी एवं इससे जुड़े अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी , चौकी प्रभारी कंजार्डा एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।