- रोटरी क्लब सागर नेक्सस के द्वारा 135वां साप्ताहिक निःशुल्क शतरंज कार्यक्रम
दिनांक 23/08/26 दिन रविवार को शतरंज का 135वां प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर नेक्सस के अध्यक्ष रो. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा की प्रेरणा से सुबह 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में ऑर्बिटर अंकुर सिंह लोधी ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण अमित पोद्दार, डाॅ. रविकांत, निधीष महेश्वरी, एम.व्ही. देउस्कर, रितिक शिवहरे, बिक्रम श्रीवास्तव, सपना लोधी, उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 16 बच्चों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि का स्वागत हर्ष चोरसिया ने फूलमाला पहनाकर किया।
यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक निःशुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाएगा।