सागर । रोटरी क्लब सागर नेक्सस के द्वारा आयोजित निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण में रोटरी क्लब ऑफ सागर नैक्सस के अध्यक्ष रो. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एड. ने कहा कि निरंतरता में ही तरक्की है और इन बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हैं।
दिनांक 18/10/26 दिन रविवार को शतरंज का 143वां प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर नेक्सस के द्वारा सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में आर.सी.सी. मधुकरशाह सचिव अजय उपाध्याय ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण रो. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एड., रोहित अभिताष, की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 03 बच्चों ने सहभागिता की।
यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक निःशुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाएगा। आज बच्चों ने शतरंज पहेली (पजल) सीखी और उसे हल किया।
रोटरी क्लब ऑफ सागर नेक्सस के द्वारा 143वां साप्ताहिक निःशुल्क शतरंज कार्यक्रम
अक्टूबर 18, 2026
Tags
