- घाटमपुर के बलहापारा गांव किनारे दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव लटकता मिला है, परिजनों ने युवक की हत्याकर शव टांगे जाने की आशंका पुलिस से जताई
मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बलहापारा खुर्द गांव निवासी धीरू ने बताया कि उसका छोटा भाई 23 वर्षीय विमल पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था, लगभग चार महीने पहले उनका भाई वापस गांव आया था,
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बलहापारा खुर्द गांव निवासी धीरू ने बताया कि उसका छोटा भाई 23 वर्षीय विमल पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था, लगभग चार महीने पहले उनका भाई वापस गांव आया था,
बीती शुक्रवार देर शाम घर से खेत जाने को कहकर निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा, उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
परिजनों ने शनिवार शाम थाने पहुंचकर युवक के लापता होने की शिकायत की थी, पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक का फोन बंद जा रहा है, पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।
ग्रामीणों ने रविवार सुबह गांव के किनारे बम्बुराही में युवक का शव फांसी के फंदे के सहारे लटकते देखा तो फोनकर डायल 112 पर फोनकर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
