निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा मतदान केंद्रों की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।